भारत के IT मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर ने एकाउंट किया ब्लॉक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़के केंद्रीय मंत्री

0
206

नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकांउट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्विटर ने अमेरिकी कानून का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लाक किया था। हालाँकि चेतावनी देने के बाद फिर से अकाउंट को बहाल कर दिया गया है।

रविशंकर प्रसाद ने खुद ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “ट्विटर ने कथित आधार पर लगभग एक घंटे तक के लिए मेरा अकाउंट बंद कर दिया। इसके पीछे उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का मामला बताया। हालाँकि बाद में अकाउंट को खोल दिया गया।”

आईटी मंत्री ने बताया कि ट्विटर की कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4 (8) का घोर उल्लंघन था। ट्विटर उनका अकाउंट ब्लॉक करने से पूर्व इसकी सूचना देने में असफल रहा।

केंद्रीय मंत्री ने अपने साथ हुए इस बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए यह जानकारी एक के बाद एक कई ट्वीट करके दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्विटर ने उनके साथ यह बर्ताव जानबूझकर किया है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि कोई प्लेटफॉर्म चाहे कुछ भी कर ले, उसे सरकार के नए आईटी नियमों का पालन तो करना ही होगा।