पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, सोनिया गांधी 31 को करेंगी सम्मान

0
92

नई दिल्ली। प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके तहत 10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार सलाहकार समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा ने बताया कि गुरुवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि देश में राष्ट्रीय एकता के कार्यों के लिए भट्ट को 2017 और 2018 के 31वां इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

भट्ट को इससे पहले पद्मश्री-पद्म भूषण जैसे कई सम्मान

भट्ट को पुरस्कार में 10 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। भट्ट का संबंध उत्तराखंड से है। गांधीवादी पर्यावरणविद को पेड़ों की रक्षा से संबद्ध चिपको आंदोलन के लिए भी जाना जाता है। इससे पहले उन्हें पर्यावरण क्षेत्र में योगदान के लिए मगसायसाय पुरस्कर, पद्श्री, पद्म भूषण और गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई थी बैठक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार की सलाहकार समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा ने शुक्रवार को इस पुरस्कार को भट्ट को दिए जाने का ऐलान किया। वोरा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मशहूर पर्यावरणविद को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया गया। समिति में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

कई महत्वपूर्ण हस्तियों को मिल चुका हैं सम्मान

  • स्वामी रंगनाथनंदा
  • अरुणा आसफ अली,
  • भारत स्काउट एवं गाइड्स
  • पीएन हस्कर
  • एमएस सुब्बुलक्ष्मी
  • राजीव गांधी मरणोपरांत
  • परमधाम आश्रम पौनार वर्धा
  • आचार्य श्री तुलसी जी
  • डॉक्टर बिशंभरनाथ पांडेय
  • सरदार बेअंत सिंह मरणोपरांत तथा नेटवर ठक्कर संयुक्त रूप से
  • गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक अफेयर्स, तुमकुर
  • इंदिरा गांधी सेंटर फॉर नेशनल इंटीग्रिटी
  • डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम
  • डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा
  • प्रोफेसर सतीश धवन
  • एचवाई शारदा प्रसाद
  • राम रहीम नगर झुग्गी झोपड़ी संगठन
  • अमन पथिक शांति स्वयंसेवी संगठन
  • राम सिंह सोलंकी एवं सुनील तमाइचे संयुक्त रूप से
  • आचार्य महाप्रज्ञ जी
  • श्याम बेनेगल
  • महाश्वेता देवी
  • जावेद अख्तर
  • डॉक्टर जेएस बंदूकवाला एवं डॉ राम पुनियानी संयुक्त रूप से
  • कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट इंदौर मध्य प्रदेश
  • बलराज पुरी
  • ए आर रहमान एवं रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से
  • मोहन धारिया
  • गुलजार डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन
  • राजगोपाल पीवी
  • टीएम कृष्ण