राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर महिला समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अपहरण और पुलिस जवानों पर फायरिंग के आरोपी हैं सभी नक्सली..

0
89

सुकमा (कोंटा) 4 अप्रैल, 2019। भूपेश सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बटेर गांव के 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रेश ठाकुर और कोंटा थाना प्रभारी शरद सिंह के सामने सभी 5 माओवादियों ने समर्पण किया।

सरेंडर किये नक्सलियों में 2 स्थाई वारन्टी नक्सली शामिल है। जिसमें एक महिला सदस्य ने भी सरेंडर किया है। सभी माओवादी बटेर गांव के रहने वाले है। इनके खिलाफ अपहरण करने, पुलिस जवानों पर फायरिंग जैसे कई मामलों में शामिल होने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here