अगर आप लोक नृत्य में रखते हैं INTREST तो राज्य सरकार आपको TALENT दिखाने का दे रही मौका.. छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिवल..

0
133

15 सितंबर 2019,रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पहली बार इस तरीके के आयोजन करने जा रही है। दिसंबर में होने वाले इस फेस्टिवल में जनजातीय और लोक नृत्यों को किसी राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में राज्य में नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल और खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक ली। सीएम ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को शीघ्र समय-सारणी तय कर ब्लाक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए।

  • नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल की फायनल प्रतियोगिताएं 28 और 29 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होंगी।
  • खेल महोत्सव की राज्य स्तरीय स्पर्धाएं राजधानी रायपुर के विभिन्न् खेल मैदानों में आयोजित होंगी।
  • समापन कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी होगा।
  • राज्य में इस तरह का यह पहला आयोजन होगा। साथ ही राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • इसी तरह छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्य में खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
  • देश के जनजाति बाहुल्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
  • इसमें शामिल लोक कलाकारों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

SMS से करेंगे पब्लिक वोटिंग

इस आयोजन में प्रदेश के लोक कलाकार और नर्तक दलों के साथ ही देश के विभिन्न जनजातीय बाहुल्य राज्यों के लोक कलाकार और नर्तक दल हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी। विजेताओं का निर्णय एसएमएम के माध्यम से पब्लिक वोटिंग और देश के ख्याति प्राप्त निर्णायकों के द्वारा किया जाएगा।

कंपटीशन में जीतने वालों को मिलेगा ऑफर

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन के लिए नई फसल आने, विवाह आदि अन्य अवसरों पर आयोजित होने वाले पारंपरिक लोकनृत्यों की थीम पर जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • जिला स्तर पर चयनित दल राज्य स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
  • राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त दलों को आकर्षक पुरस्कार के साथ ही शामिल सभी दलों को सांत्वना पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।