IPS ट्रांसफर.. 4 आईपीएस समेत 5 पुलिस अफसरों के तबादले.. मुंगेली और राजनांदगांव जिले के एसपी बदले गए.. देखें लिस्ट..

0
1291

रायपुर 7 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में दो जिले के SP समेत 5 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी हुआ है। राज्य सरकार ने मुंगेली और राजनांदगांव के एसपी बदले है। मुंगेली एसपी डी श्रवण को राजनांदगांव का नया एसपी बनाया गया है। वहीं अरविंद कुजूर अब मुंगेली के नये एसपी होंगे। जबकि राजनांदगांव के एसपी जितेंद्र शुक्ला को कबीरधाम के 17वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।

  • 2010 बैच के आईपीएस सदानंद कुमार को नारायणपुर CAF का कमांडेंट बनाया गया है।
  • सीआईडी रायपुर में पदस्थ IPS अरविंद कुजुर मुंगेली के एसपी होंगे।
  • आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला को राजनांदगांव एसपी से हटाकर सेनानी 17वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल कबीरधाम नियुक्त किया गया है।
  • जगदलपुर के एडिश्नल एसपी संजय महादेवा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में पदस्थ किया गया है।