राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर संकट बरकरार और राहुल गांधी विदेश चले गए है? भाजपा ने लगाया सनसनीखेज आरोप- अशोक गहलोत तक उनसे सम्पर्क नहीं कर पा रहे है…

0
66

रायपुर@संजय पांडेय। कांग्रेस पार्टी राजस्थान के मसले को लेकर इन दिनों बेहद पशोपेश में है। सचिन पायलट के बगावत के चलते वहां सरकार कभी भी गिर सकती है। मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर सरकार जाने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे कठिन समय में भी क्या राहुल गांधी देश में नहीं है? यह सवाल पूछा है भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने। एक टीवी डिबेट कार्यक्रम में जब उन्होनें यह सवाल किया तो कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने इस पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया और सवाल को टालने की कोशिश की। संबित पात्रा के आरोपों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योकि पिछले कुछ दिनों से वायनाड लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मीडिया के सामने नहीं आ रहे है। वे केवल वीडियो संदेश भेजकर भर अपनी बात कह रहे है।

कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहा देश

गौरतलब है कि पूरा देश किस वक्त कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। इस दौर में भी कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में रहने की बजाय विदेश चले गए है। यह आरोप लगाते हुए टीवी चैनल के डिबेट कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जाने से पहले राहुल गांधी ने एक घंटे का वीडियो बनवाया है। इसमें वे केन्द्र की सरकार को घेरने आरोप लगाते हुए नजर आते है। इसी विडियो को कांग्रेस पार्टी एडिट कर कर थोड़े-थोड़े दिनों में जारी करते रहती है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विदेश में होने की वजह से ही कांग्रेस पार्टी राजस्थान संकट को सुलझा नहीं पा रही है। वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता उनसे बात करना चाहते हैं लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। संबित पात्रा के इस ताजा आरोप पर कांग्रेस पार्टी की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश में संकट के समय विदेश चले जाने का आरोप लगाते रही है।