IIT भिलाई के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, शॉट सर्किट होने की वजह से हुआ ये हादसा…

0
109

06 मार्च 2019, रायपुर/भिलाई। IIT के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लगने की खबर है। आग लगने से मौके पर जमकर अफरा-तफरी मची हुई है। हॉस्टल की सभी छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर सेजबहार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है और लगभग आग पर काबू पा लिया गया है।

  • बता दें कि सेजबहार के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में ये गर्ल्स हॉस्टल है।
  • जानकारी के मुताबिक आग अब से कुछ घंटे पहले कॉलेज के हॉस्टल के छत पर शॉट सर्किट से लगी।
  • बता दे ये घटना हुई उस दौरान सभी लड़के और लड़कियां हॉस्टल में मौजूद थे।
  • पहले फ्लोर के छठ वेविंग में बालक एवं बालिका दोनों रहते हैं।
  • आग की वजह से हॉस्टल में रह रहे छात्र छात्राओं के रूम में रखे सामान जल गए है।
  • पुलिस के मुताबिक हॉस्टल के ऊपर की दीवार में एलुमिनियम लगा हुआ है जिस वजह से एक छोटी से आग भीषण आग में तब्दील हो गई।
  • हालांकि जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here