शताब्दी के सबसे बड़े परोपकारी हैं भारत के जमशेदजी टाटा… पिछले 100 सालों में किया सबसे ज्यादा दान…टॉप-50 की लिस्ट में पहले नम्बर पर…

0
226

नई दिल्ली। भारत में भले ही गरीब ज्यादा हो, लेकिन उदारता में भी यहां के लोग किसी से कम नहीं। हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 100 सालों में सबसे ज्यादा दान करने वाले दुनिया भर के लोगों में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा का नाम पहले नंबर पर है। हो सकता है कि बिल गेट्स या वॉरेन बफे ने ज्यादा पैसे कमाये हों, लेकिन भारत में आधुनिक इंडस्ट्री से जनक माने जाने वाले जमशेदजी टाटा ने पिछले 100 सालों में 102 बिलियन डॉलर का दान देकर विश्व स्तर पर सबसे बड़े परोपकारी का दर्जा हासिल किया है। हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन की तरफ से तैयार की गई दान करने वाले टॉप-50 लोगों की लिस्ट में टाटा ग्रुप के फाउंडर का नाम पहले नंबर पर है।

दानियों में सबसे ऊपर है जमशेदजी टाटा

लिस्ट के मुताबिक टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा, बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा जैसे दूसरे कई लोगों से आगे हैं, जिन्होंने 74.6 बिलियन डॉलर दान किए हैं। इसके अलावा वॉरेन बफेट ने 37.4 अरब डॉलर, जॉर्ज सोरोस ने 34.8 अरब डॉलर और जॉन डी रॉकफेलर ने 26.8 अरब डॉलर का दान दिया है।

हुरुन के अध्यक्ष और मुख्य शोधकर्ता रूपर्ट हुगवेरफ ने कहा –

हुरुन के अध्यक्ष और मुख्य शोधकर्ता रूपर्ट हुगवेरफ ने एक बयान में कहा, “भले ही अमेरिकी और यूरोपीय परोपकारी लोग पिछली शताब्दी में परोपकार की सोच पर हावी हो गए हैं, लेकिन भारत के टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी हैं।”

अजीम प्रेमजी भी लिस्ट में

इस सूची में एकमात्र अन्य भारतीय विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं, जिन्होंने परोपकारी कार्यों के लिए लगभग 22 अरब अमेरिकी डॉलर दिए हैं। सूची में 38 लोग अमेरिका से हैं और उसके बाद ब्रिटेन (5) और चीन (3) का स्थान है। कुल 37 शीर्ष दानदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उनमें से 13 जीवित हैं।