अंबिकापुर से झारखंड जा रही यात्री बस खाई में गिरी.. 6 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, CM भूपेश ने घायलों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों को भेजा..

0
83

25 जून 2019, रांची। झारखंड में एक बस हादसे का शिकार हो गई है। अंबिकापुर से गढ़वा जाने वाली पापुलर बस गढ़वा जिले के अन्नराज घाटी में जा गिरी। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 39 घायल हो गए हैं। बस स्लीपर कोच थी जिस वजह से यात्रियों की संख्या ज्यादा बताई गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी मौक़े पर पहुँची और पंक्तियों के लिखे जाने तक अपनी टीम के साथ राहत में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में छत्तीसगढ़ के रहने वाले भी है। अन्नराज घाटी बेहद गहरी है, बस गिरी और बीच में फंस गई जिसके बाद गढ़वा पुलिस ने बस को और नीचे ना गिरे इसके लिए मशीनों को लगाया और काँच को तोड़कर यात्रियों को एक एक कर बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here