दुर्ग के बाद अब भिलाई में भी जोगी कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, मोदी सरकार के काम से प्रभावित छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

0
71

भिलाई।  आज भाजपा लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी विजय बघेल के समक्ष जोगी कांग्रेस के सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर विजय बघेल ने सभी साथियों को भाजपा का गमछा पहनाकर बधाई दी और पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।

  • इस अवसर पर जोगी कांग्रेस के छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी यादव उपाध्यक्ष सत्यम यादव व सचिव वी दिनेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एवं राष्ट्रवाद के संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया।
  • और कहा कि भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी मिलनसार एवं कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ रखते हैं।
  • भाजपा लोकसभा प्रत्याशी से भी हम सभी प्रभावित हुए एवं दुर्ग लोकसभा से विजयी बनाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
  • इसलिए भाजपा प्रवेश करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद संजय खन्ना झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शारदा गुप्ता जिला सहसंयोजक अजय जैन रिसाली मंडल संयोजक अनीश कुमार सहसंयोजक हेमंत राव उपस्थित थे।
  • भाजपा प्रवेश करने वाले में प्रमुख रूप संगठन के जिला अध्यक्ष सन्नी यादव, सत्यम यादव (उपाध्यक्ष) वी.दिनेश (सचिव) पियूष सिंह (महासचिव)एवं  अपने साथी यश, मेघराज, बांबी,सोनू चौधरी,रिशभ चौधरी, आनन्द, सुमित, शैलेन्द्र, आफताब, टी राजू, राजू पासवान,एस अनिल,वी नविन,पी मोनू,वी सुरेश, आसिफ़,मयंक, राहुल,राजू, भूपेंद्र, मनिष, कमलेश, विरेन्द्र, शुभम बघेल, गौतम अभिषेक राणा, भरत, राहुल वर्मा, देवेंद्र सिंह, दीपक राजपूत, नितेश रमन सिंह, टी राजू, अविनाश बघेल, पी किशोर, भूपेंद्र मंगेश, पियूष सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here