जोगी कांग्रेस को निकाय चुनाव से पहले झटका.. प्रताप मध्यानी की कांग्रेस में वापसी.. तो कोरबा में जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा और उनका कुनबा ने थामा कांग्रेस का हाथ..

0
55

दुर्ग/कोरबा। जोगी कांग्रेस पार्टी को आज डबल झटका लगा है। दुर्ग विधायक अरुण वोरा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले जोगी कांग्रेस के नेता प्रताप मध्यानी से पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रताप मध्यानी ने अप्रैल से ही कांग्रेस में वापसी की इच्छा जताई थी। लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते उनकी वापसी नहीं हो पाई थी। लेकिन आठ माह बाद शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा की अनुशंसा पर अध्यक्ष मरकाम ने उन्हें कांग्रेस में प्रवेश दिए जाने की अनुमति दे दी है।

बता दें प्रताप मध्यानी पिछले निगम चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ बगावत करने के बाद पार्टी से खफा चल रहे है। जिसके बाद अजीत जोगी की पार्टी बनने के बाद जोगी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। और विधानसभा 2018 के चुनाव में दुर्ग सीट से चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों का कड़ी टक्कर भी दी थी।

इधर नगरीय निकाय चुनाव के समय जोगी कांग्रेस को कोरबा में भी बड़ी झटका लगा है। जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष दीपक वर्मा और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है।

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल