जेएस ग्रुप ने अपने कर्मचारियों के वेतन और कंपनी की तरफ से मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराए 5 लाख 51 हज़ार रुपए… MD वजीर सिंह ने दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद को सौंपा चेक…

0
278

रायपुर 9 अप्रैल, 2020। जेएस ग्रुप के सभी कर्मचारियों ने अपना एक दिन वेतन और जेएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर वजीर सिंह और अनिल शर्मा, राकेश धनकर श्रवण साहू ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख 51 हज़ार रुपये की मदद की है।

जेएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर वजीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किए 551000 रुपए के चेक को आज दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद को सौंपा। मैनेजिंग डायरेक्टर वजीर सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम देश और प्रदेश के साथ है। हमारा मुख्य उद्देश्य मानव सेवा करना है। उनके इस कार्य से माधव सेवा को चरितार्थ करते हुए इस करोना महामारी जितना हो सके शासन प्रशासन के साथ मिलकर अधिक से अधिक बेसहारा मजदूर अत्यंत जरुरत मंद लोगों की सेवा कर सकें।