कांकेर: ITBP के जवान ने खुदकुशी करने की कोशिश, हालात गंभीर..

0
89

कांकेर। चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम उड़कुड़ा में आईटीबीपी का जवान आत्मदाह करने का प्रयास किया है। इसमें वह 70 प्रतिशत जल गया है।

जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम लगभग 7 बजे उड़कुड़ा निवासी दिनेश जुर्री जो कि आईटीबीपी में पदस्थ है।

वह छुट्टी में गांव आया हुआ था किसी कारणवश उसने अपने घर मे खुद को आगलगकर आत्माहत्या करने का प्रयास किया जिसे परिजनों के द्वारा चारामा अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि जवान का शरीर 70℅ जल गया था पर अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।