कोरबा डिप्टी कलेक्टर बने मुख्यमंत्री के नए ओएसडी, राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला

0
2457

रायपुर. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने बड़ी फेरबदल की है। शनिवार देर शाम चार अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। जिसमे सबसे चौंकाने वाला नाम कोरबा डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रधान का है। प्रधान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नया ओएसडी बनाया गया है।

देवेंद्र प्रधान राज्य प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के अधिकारी हैं। सीएम के ओएसडी से पूर्व कोरबा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की तबादला सूची में देवेंद्र प्रधान के अलावा 2008 बैच के जोगेंद्र नायक को अपर कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा से अपर कलेक्टर महासमुंद बनाया गया है।

2010 बैच के राकेश कुमार गोलछा को डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा से महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। 2010 बैच के सीएल मार्कण्डेय अपर कलेक्टर कांकेर से अब राजनांदगांव अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाएंगे।