मेकाहारा के डॉक्टर पर लेडी डॉक्टर ने लगाया रेप का आरोप….शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध…

0
795

रायपुर 27 जून,2020 राजधानी के भीमराव आंबेडकर अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है जहा एक डॉक्टर पर महिला डॉक्टर ने रेप का आरोप लगाया है ।मामला डीडी नगर थाने का बताया जा रहा है , जहां अम्बिकापुर निवासी 28 वर्षीय आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने मेकाहारा में पदस्थ डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर पिछले 2 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीडी नगर थाने में की है, जहां आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मेकाहारा में पदस्थ आरोपी डॉक्टर का नाम दीपांकर साहू है जिसने पहले तो महिला डॉक्टर के साथ दोस्ती बढ़ाई उसके बाद उसके साथ शादी की बात कर के शारीरिक सम्बन्ध बनाये। कुछ समय बाद जब महिला डॉक्टर ने शादी की बात की तो आरोपी डॉक्टर अपनी बातों में घुमाता रहा। 2 साल बीत जाने के बाद भी डॉक्टर ने महिला से शादी नहीं की । आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।