छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उठाया सवाल, कांग्रेस ने किया तीखा पलटवार…..

0
137

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। बड़ी प्रशासनिक फेरबदल पर BJP ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है।

ट्रांसफर को लेकर राजनीति हो रही : धरमलाल कौशिक

छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर का आधार केवल राजनीति है। ट्रांसफर होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखा फोड़ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि ट्रांसफर को लेकर राजनीति हो रही है। ट्रांसफर की बजाए कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने किया पलटवार

धरमलाल कौशिक के प्रशासनिक फेरबदल के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार किया है। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि 15 साल तक BJP शासनकाल में तबादला उद्योग चलता रहा। आज अधिकारियों की कार्यक्षमता के आधार पर ट्रांसफर हो रहा है। जिलों में प्रशासनिक जरूरतों के हिसाब से ट्रांसफर हो रहा है।