लॉकडाउन की कैद में छत्तीसगढ़ का एक और जिला, बिलासपुर में 8 दिनों का हो सकता है लॉकडाउन…

0
73

बिलासपुर। प्रदेश में लगातार मिल रहे नए कोरोना मरीज एवं मौतों की बढ़ती संख्या ने शासन, प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। एक के बाद सभी जिले के कलेक्टर अपने जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी कर रहे हैं, जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। इसी कड़ी में अब बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन लगाने का निर्णय ले लिया गया है।

14 से 21 अप्रैल तक का होगा लॉक डाउन

बिलासपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने अब बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में 14 से 21 अप्रैल तक यानी कि 8 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा जिसका आदेश कुछ ही देर में जारी हो जाएगा।

पिछली बार से ज्यादा सख्त होगा इस बार का टोटल लॉक डाउन

सूत्र बताते हैं कि इस बार लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख्त होगा। जिले की सीमाओं की सील किया जाएगा। इसके साथ किराना, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामानों की दुकानें भी बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप व मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।