छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

0
562

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 13 जुलाई 2021 । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले में लॉकडाउन की अवधी को 19 जुलाई रात 12 बजे तक बढ़ाया है।

  • रोजाना रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।
  • हर शनिवार को भी टोटल लॉकडाउन रहेगा। दूसरी ओर कलेक्टर ने हाईवे की होटल रात को भी खोलने की छूट दी है।
  • कोरबा जिले में भी दुकानों के खुलने के समय में बदलाव हुआ है।
  • कलेक्टर ने सिर्फ आवश्यक सेवाओं में छूट दी है। इसे लेकर आदेश जारी हुआ है।
  • कलेक्ट्रेट कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अब दुकानें सुबह 6 से रात 8 बजे तक खुलेंगी।