छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन ने फिर बढ़ाई हदें, इन जिलों में 29 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा

0
134

बालौदाबाजार। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने लॉक डाउन की अवधि को आगे बढ़ाते हुए 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण जिले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है।

अति आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

इस बार के लॉक डाउन में अति आवश्यक सेवाओं के अलावा अब सुबह 6 बजे से 11 बजे तक दूध, गली मोहल्लों में घूम घूमकर सब्जी, फल, खाद्य तेल, चावल, दाल जैसे ग्रासरी के सामान बेच सकेंगे, बैंक भी केवल एटीएम सहित कार्यालयीन कार्यों के लिए खुलेगा।

कवर्धा जिले में भी बढ़ा पूर्ण लॉकडाउन

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बढ़ते कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिले में 21 अप्रैल की शाम 4 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी किया है। जिले की सभी सीमावर्ती को सील किया गया है। केवल इमरजेंसी सेवा को खोलने की अनुमति दी गई है। पेट्रोल पंप में शासकीय गाड़ी और एम्बुलेंस को छूट दी गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 196 कोरोना के नए मरीज मिले है। एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार है।