लोकसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका.. बसपा ने जारी की एक और लिस्ट.. बसपा ने राजनांदगांव और महासमुंद समेत 6 सीटों पर उतार दिये प्रत्याशी.. क्या जोगी का दावा हो गया फेल..

0
68

रायपुर 24 मार्च 2019। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लिए इस समय बड़ी मुश्किल की घड़ी आ गई है। क्योकि जिस जगह से जोगी कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारने वाली थी। वहीं से बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये है। इधर जोगी कांग्रेस ने दावा किया था कि लोकसभा में भी बसपा के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा। लेकिन बसपा द्वारा जारी किये तीसरे लिस्ट में भी जोगी कांग्रेस के एक भी प्रत्याशी का नाम नहीं है। बसपा ने आज देर शाम 2 और प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया। राजनांदगांव और महासमुंद से अपने प्रत्याशी का नाम घोषणा की है।

  • राजनांदगांव से रविता लकड़ा और महासमुंद से धनसिंह कोसरिया को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
  • पिछली बार महासमुंद से अजीत जोगी खुद चुनाव लड़े थे और करीबी अंतर से चंदूलाल साहू से हारे थे।
  • इस बार भी राजनांदगांव और महासमुंद से जोगी कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में थी, लेकिन इसी बीच बसपा ने ये तगड़ा झटका पार्टी को दे दिया।
  • इससे पहले जोगी कांग्रेस ने शनिवार को मायावती से बातकर अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान करने की बात कही थी।
  • लेकिन इसी बीच रविवार को बसपा ने एक और लिस्ट जारी कर जोगी कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

6 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी हैं बसपा

  • बसपा ने सरगुजा से माया भगत, रायगढ़ से इनोसेंट कुजूर, दुर्ग से गीतांजलि सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
  • इस तरह बसपा ने छत्तीसगढ़ की 11 में से 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
  • सरगुजा अजजा माया भगत, रायगढ़ से अजजा इन्नोसेंट कुजूर और दुर्ग से गीतांजलि सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  • इससे पहले सूची में बसपा ने कांकेर से सुबे सिंह ध्रुवे को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बस्तर लोकसभा से आयतु राम मंडावी को बसपा ने टिकट दिया है।
  • वहीं जांजगीर-चांपा सीट से पार्टी ने दाउराम रत्नाकर को चुनावी मैदान में उतारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here