महासमुंद: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 95 जोड़े साथ फेरे लेकर पवित्र बंधन में बंधे

0
139

महासमुंद। हमारे देश में विवाह को एक पवित्र बंधन माना जाता है। आज महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के माँ चण्डी मंदिर के प्रांगण में 75 और बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी के मंदिर कैम्पस में 20 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर बिरकोनी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चन्द्राकर ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी।

संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चन्द्राकर ने वर-वधु को दी शुभकामनाएं

संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चन्द्राकर ने कहा कि विवाह जीवन एक पवित्र बंधन है, पति-पत्नी का संबंध दुनिया का सबसे विश्वसनीय संबंध होता है। सुख-दुःख में एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभातें हैं। चाहे यह सामाजिक दायित्व का मामला हो या पारिवारिक मसला हो वे हर परिस्थिति में एक दुसरे का साथ निभाते हैं। वहीं संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम खल्लारी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में वर-वधु को अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं दी और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्य के हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना का फायदा
वहीं चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई योजनाएं बनायी हैं। जिनमें से एक मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना है। जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है। इस अवसर पर बिरकोनी में अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, सरपंच बिरकोनी ताम्रध्वज निषाद, डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भी अपनी ओर से वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।