बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत.. 2 बच्चे भी शामिल..

0
175

रायगढ़। गैस सिलेण्डर फटने से 3 लोग हादसे के शिकार हो गये। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई।

बता दे यह हादसा सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंदेली का है, जहां आज सुबह गैस सिलेण्डर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

  • जिले के सारंगढ विधान सभा के ग्राम पंचायत चँदाई में रसोई गैस फटने से तीन लोगों की मौके पर मौत।
  • आज सुबह हुई घटना।मारने वालों का नाम लता साहू उम्र 25 वर्ष और उनके दो बच्चे टिकेश शाहू उम्र 6 वर्ष तथा झलप साहू उम्र 5 वर्ष बताया जा रहा है
  • घर वाले के कथन अनुसार घटना सुबह 7.30 बजे का बताया जा रहा है।
  • घटना के वक्त उनके पति सुखराम साहू कही गए हुए थे मृतक लता साहू की जेठ घटना के समय घर पर ही थे सारंगढ पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना सारंगढ़ ग्राम चंदाई की घटना.. इनकी हुई मौत..

(1)लता साहू पति सुकराम साहू 25 वर्ष
(2)टिकेश साहू पिता सुकराम साहू उम्र-7 वर्ष
(3)झलक साहू पिता सुकराम साहू उम्र-3 वर्ष