बड़ा हादसा: बारातियों से भरी वाहन पलटी, 9 लोगो की मौत, 24 हुए घायल जिसमे 15 की हालत नाजुक…

0
68

19 अप्रैल 2019, बलौदाबाजार। गिधौरीथाना क्षेत्र के अमोदी गांव के पास गुरुवा देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 9 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने के खबर आ रही है। जिसमें 15 लोगों की नाजुक बनी हुई है।

  • पुलिस के मुताबिक विकासखंड के ग्राम पंचायत रिकोकला से कसडोल के समीपस्थ ग्राम पंचायत सेल के डड़सेना (जायसवाल) परिवार में बारात आई हुई थी।
  • रात करीब आठ बजे वापस पिकअप सोल्ड गाड़ी में 35 से 40 लोग लौट रहे थे।
  • तभी ग्राम अमोदी-डेराडीह के पास अंधी मोड़ में पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी।
  • मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
  • कसडोल अस्पताल घायलों को ले जाते समय 3 लोगों दम तोड़ दिया। वहीं रात 12 बजे करीब इलाज के दौरान 2 की और मौत हो गई।
  • अब तक कुल 9 के मर जाने की खबर है।
  • 15 लोगों अभी भी गंभीर बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here