छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला ममता चंद्राकार को होंगी संगीत विश्वविध्यालय की नई कुलपति, राज्यपाल अनुसूईया उईके ने की नियुक्ति..

0
927

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक लोकगायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर को खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने ममता चन्द्राकर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का नाम और ऊंचाईयों तक ले जाए। यह नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (छत्तीसगढ़ संशोधन अधिनियम 2019) की धारा 52 की उपधारा (7) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति द्वारा की गई है।

ममता चंद्राकार छत्तीसगढ़ की जानी मानी लोक गायिका है। उनके बिहाव गीत, सुवा गीत, गौरी-गौरा गीत, ददरिया सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे बजते है उनके पिता दाऊ महासिंह चंद्राकर भी लोककला के संरक्षक थे। ममता चंद्राकर आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में बतौर निदेशक भी काम कर चुकी हैं और लंबे समय से छत्तीसगढ़ी लोकगीत गा रही हैं।