बीवी के मौत के कुछ दिनों बाद अपनी 8 साल की बेटी के साथ पिता करता था रोज रेप, पड़ोसी लड़कियों ने ऐसे किया खुलासा…

0
129

30 अप्रैल 2019, गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रेप के एक डरा देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक शख्स को अपनी आठ साल की बेटी के साथ कई महीनों से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम के पटौदी इलाके में रहने वाला यह शख्स करीब दो महीने से अपनी आठ साल की बेटी के साथ यह घिनौना काम कर रहा था। इस शख्स की पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वह अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।।

पड़ोस की युवती ने इस घटना का किया खुलासा

  • पटौदी में पीड़िता के पड़ोस में दो युवतियां गुड़गांव में कॉलेज पढ़ती हैं।
  • कई दिनों से इन लड़कियों ने नोटिस किया कि पीड़िता गुमसुम है।
  • यह देख उसके पड़ोसी ने बच्ची का विश्वास जीत कर उससे पूछा तो उसने अपने साथ हो रहे घिनौने अपराध के बारे में बताया।
  • इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने बताया, ‘लड़की अपने पिता के साथ पटौदी क्षेत्र में रहती थी।
  • पीड़ित बच्ची कक्षा चार में पढ़ती है।

पिता शराब पीने के बाद हर रात उसके साथ रेप करता था

  • लड़की ने पड़ोस की महिला को बताया कि, उसके पिता शराब पीने के बाद हर रात उसके साथ रेप करता था।
  • पिछले सप्ताह आरोपी ने उसके साथ दो बार रेप किया।
  • विरोध करने पर वह डराता था। लड़की अपनी समस्या बताने में हिचकिचा रही थी।
  • जिसके बाद पुलिस ने लड़की को वहां से निकालकर काउंसलिंग सेंटर भेज दिया।
  • पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां की ढाई महीने पहले मौत हो गई।
  • आरोपी ने शुरुआत में उसके साथ सामान्य व्यवहार किया लेकिन बाद में उसने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

बच्ची को मामा-मामी के हवाले किया गया

  • बच्ची के मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान करवाए गए।
  • मानेसर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
  • बच्ची को काउंसलिंग के बाद सेक्टर 23 के आरुषि होम में भेज दिया गया।
  • जहां से उसे उसके मामा और मामी के हवाले कर दिया गया।
  • पीड़िता का पिता एक कंपनी में हेल्पर का काम करता है।
  • वह शराब पीने का आदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here