पूर्व मंत्री के भतीजे मनोज अग्रवाल 24 घंटे से लापता.. आखिरी बार रायपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया.. सीसीटीवी में कैद..

0
102

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल के भतीजे मनोज अग्रवाल 24 घंटे से लापता हैं। परिजनों ने आजाद चौक पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया है। मनोज अग्रवाल चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पूरन लाल अग्रवाल के बेटे हैं।

  • जानकारी के अनुसार बीते कल की शाम घर में मामूली विवाद हुआ।
  • विवाद के बाद मनोज अग्रवाल बिना कुछ बताये कहीं चले गए।
  • अंतिम बार उन्हें रायपुर रेलवे स्टेशन में देखा गया।
  • स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उनकी तस्वीर सामने आई है।
    परिजनों ने आजाद नगर पुलिस थाना में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
  • बताया जा रहा है कि वे अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस में बैठे देखे गए हैं

आजाद नगर टीआई कृष्णकांत वाजपेयी ने कहा, “मनोज अग्रवाल शाम चार बजे से घर से कही चले गए है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है उसके आधार पर गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया इसमें पता चला है कि इनको इनके पिता ने कुछ बोल दिया था, जिसके बाद वो घर से चले गए। उनके संबंध में कुछ सूत्र मिले हैं, उन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।”