छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा – विपक्ष के हर हमलों का देंगे जवाब…

0
305

रायपुर 22 जून 2021। छत्तीसगढ़ में जुलाई माह में मानसून सत्र की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मानसून सत्र को लेकर कहा कि जुलाई में विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। हमारी सरकार को 30 महीने हो गए हैं। इन 30 महीनों में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है।

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ हो या राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उन्हें किस्त देने की बात, कई मुद्दे हैं जिसमें सरकार अच्छा काम कर रही है।
  • मरकाम ने कहा कि मानसून सत्र में भाजपा जो भी आरोप लगाए, सरकार के लोग हमारे सभी विधायक उसका डटकर सामना करेंगे।
  • सरकार भी उसका जवाब देगी। सभी विधायक सत्र में तैयारियों के साथ जाएंगे और विपक्ष के हर हमलों का जवाब देंगे।