टीएस सिंहदेव से मिलने पहुंचे PCC चीफ मरकाम, अमरजीत भगत समेत कई बड़े नेता-पत्रकार.. सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर जताया दु:ख..

0
687

रायपुर 29 जून, 2020। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का आज सुबह निधन हो गया। खबर मिलते ही प्रदेश के कई बड़े नेता टीएस सिंहदेव से मिलने पहुंचे। पीसीसी चीफ मोहन मरकान ने सिंहदेव से मुलाकात कर निधन पर दुख प्रकट किया। मोहन मरकाम के अलावा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, बसपा के विधायक केशव चंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी समेत कई बड़े नेताओं ने मुलाकात की। और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर शोक प्रकट किया।

आपको बता दें टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन आज सुबह हुआ था। वे 69 साल की थी। लंबे समय से वे कैंसर से पीड़ित थी। भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह मोहिनी सिंह राणा ने अंतिम सांस ली। इससे पहले वे नेपाल के काठमांडू में प्रिसिंपल थी। वे नवबंर 2019 में ही भोपाल लौटी थी। बता दें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपनी बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के सबसे करीब थे।