नक्सलियों का उत्पात जारी, सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर नक्सलियों ने लगाई आग..

0
84

05 मई 2019, सुकमा। नक्सलियों की कायरना हरकत जारी है। रविवार को नक्सलियों ने सुकमा में उत्पात मचाया। खबर है कि नक्सलियों ने सड़क कार्य को निशाना बनाया और निर्माण कार्यों में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आठ वाहनों में आगजनी की है। इसके साथ ही वाहन चालकों से मारपीट भी की गई। कुछ कर्मचारियों को नक्सली अपने साथ भी ले गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर जवानों को मौके पर रवाना किया गया है।

  • जानकारी के मुताबिक, गोलापल्ली से करीब 10 किमी दूर वेंजलवाही में बीजापुर की मेसर्स शिवशक्ति इंजीनियर वर्क्स कंपनी सड़क निर्माण के कार्य में लगी हुई थी।
  • ये सड़क निर्माण कार्य बिना पुलिस सुरक्षा के चल रहा था।
  • ये इलाका धुर नक्सल प्रभावित है।
  • बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 8 वाहनों में आग लगाई है।
  • इसमें दो ट्रैक्टर, दो हाईवा और 4 पोकलेन शामिल हैं।
  • वहीं एरिया डोमिनेशन के लिए निकली फोर्स के साथ मुठभेड़ की भी सूचना आ रही है।
  • हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
  • जहां पर आगजनी की गई है, वह इलाका कोंटा से करीब 55 किमी दूर बताया जा रहा है।
  • एएसपी शलभ सिन्हा ने वाहनों में आगजनी की पुष्टि की है।
  • उन्होंने बताया कि फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया है।
  • उसके लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here