मरवाही उपचुनाव: चौथे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव बनाए हुए हैं बढ़त

0
61

मरवाही। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट मरवाही उपचुनाव की गिनती जारी है। इसके तीसरे राउंड के परिणाम आ चुके हैं। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर केके ध्रुव अब भी बढ़त बनाए हुए हैं। दरअसल इस वक्त तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव को 12971 वोट, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह को 6534 वोट और नोटा को वोट पड़े हैं। तीनों राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 6442 वोट से आगे चल रहे हैं। वही डाक मतपत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव 9716 वोट से आगे

पहले राउंड: कांग्रेस 4135 वोट, भाजपा 2375 वोट, नोटा 139 वोट (कांग्रेस प्रत्याशी 1760 वोट से आगे)

दूसरे राउंड: कांग्रेस प्रत्याशी 8520 वोट, भाजपा 4856 वोट, गोंगपा- 744 और नोटा को 310 वोट पड़े हैं। (दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस 3636 वोटों से आगे)

तीसरा राउंड: कांग्रेस 12971 वोट, भाजपा 6534 वोट  (तीसरे राउंड में कांग्रेस 6442 वोट से आगे चल रहे हैं)

चौथे राउंड: भाजपा को 1681 वोट मिले हैं। वही कांग्रेस को 4990 वोट मिले हैं। चौथे राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह से 9716 मतों से आगे चल रहे हैं।

8 प्रत्याशी मैदान पर

मरवाही उपचुनाव के लिए मैदान में बीजेपी कांग्रेस सहित कुल 8 प्रत्याशी मैदान पर है। कांग्रेस से डॉक्टर केके ध्रुव, भाजपा से डॉक्टर गंभीर सिंह, रागोपा से उर्मिला मार्को, गोगोपा से रितु पेंदाम, अंबेडकर राइट पार्टी से पुष्प ओरचे, भारतीय ट्राइबल पार्टी से वीर सिंह नागेश, भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी से लक्ष्मण पोर्ते, निर्दलीय सोनमती सलाम शामिल है।

आपको बता दें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही कोरोनावायरस को देखते हुए मतगणना में शामिल होने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ ईवीएम मशीन उठाने वाले कर्मचारियों को गल्ब और मास्क दिए गए हैं। बता दें 14 टेबल में 21 राउंड की गिनती होगी।