दिल्ली में मेयर देवेंद्र ने भिलाई की महिलाओं के लिए किए बेहतरीन कामों को बताया, संघर्षों के दिनों को भी किया साझा…

0
79

15 जून 2019, भिलाई। विज़न इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पॉलिसी बूटकैम्प 2019 के कार्यक्रम में मेयर देवेंद्र यादव पहुंचे। जहां उन्होंने युवा नेतृत्व कर्ताओं के साथ बातचीत की। नई दिल्ली में 15 जून को आयोजित पॉलिसि बुटकैंप कार्यक्रम में भिलाईनगर विधायक व मेयर विभिन्न विषयों पर स्पीच दिए। सुबह 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक नई दिल्ली के नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी व म्यूजियम में कार्यक्रम हुआ।

इसमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में युवाओं के प्रेरणा श्रोत भिलाई नगर विधायक व मेयर देवेंद्र यादव ने अपनी राजनीतिक यात्रा पर अपने विचार और लोगों के लिए कल्याण सुनश्चिति करने में सार्वजनिक नीति और सुशासन की भूमिका को उपस्थित सभी लोगों से साझा किया। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शिरकत कर रहे हैं।

जहां देश के सबसे युवा महापौर व विधायकों की सूची में शामिल देवेंद्र यादव मुख्य वक्ता के रूप में प्रमुख रूप से शामिल हुए है। मेयर व विधायक देवेंद्र यादव ने महिला सशक्तिकरण के लिए भिलाई शहर में किए गए प्रयासों और नए-नए प्रयोगों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्यरूप से आजीविका मिशन योजना के तहत कैसे महिलाओं के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने मदद मिली। कौशल विकास आदि का सही क्रियान्वयन से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु उठाए गए बेहतर कदम किस तरह एक नई क्रांति का रूप ले ली। किस तरह से महिलाओं के जीवन में बदल हुआ और महिलाएं अपने अपने परिवार के हित और विकास के साथ अब समाज व शहर के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

युवाओं के प्रेरणाश्रोत विधायक देवेंद्र यादव ने युवाओं के बेहतर कॅरियर के लिए नशा मुक्ति अभियान में उनकी भूमिका आदि मुख्य विषय पर स्पीच दिया। साथ ही युवाओं को उनके स्किल के अनुसार कॅरियर बनाने में उन्हें कॅरियर के लिए प्रेरित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के विषय पर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here