LIVE: पेयजल संकट से जूझ रहे शहर को राहत दिलाने दिल्ली से सीधे इंटकवेल पहुंचे मेयर देवेंद्र, तीसरी बार भी टेस्टिंग में ट्रांसफॉर्मर फेल, अब मेयर देवेंद्र ने की ये पहल…

0
166

08 मार्च 2019 भिलाई। पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों को राहत दिलाने मेयर देवेंद्र यादव भिलाई पहुंच गए हैं। गुरुवार रात को ही दिल्ली से स्वच्छता का अवार्ड लेकर देवेंद्र भिलाई पहुंचे। मेयर देवेंद्र सीधे शिवनाथ नदी दुर्ग स्थित भिलाई निगम के इंटकवेल पहुंचे। जहां लगातार तीन दिन से मेंटेनेंस का काम चल रहा है। मेंटेनेंस कर रही टीम ने गुरुवार रात को ही ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग की। मगर ट्रांसफॉर्मर रात में फिर फेल हो गया। इसकी वजह से हालात और बिगड़ गए हैं। अब फिर इसमें वक्त लग सकता है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए मेयर देवेंद्र ने इंटकवेल में ही निगम आयुक्त एसके सुंदरानी समेत निगम और बीएसपी के अफसरों के साथ मीटिंग की। समाधान के तमाम मुद्दों पर बात की। तब पता चला कि जो ट्रांसफॉर्मर इंटकवेल में लगना है वो सिर्फ रायपुर में है। मेयर देवेंद्र ने बिना देरी किए तुरंत रायपुर मेयर प्रमोद दुबे को फोन किया। रायपुर मेयर ने तुरंत अफसरों के साथ को-ऑर्डिनेशन किया। रायपुर निगम ट्रांसफॉर्मर भेजने को तैयार हो गया है। रायपुर से ट्रांसफॉर्मर निकल गया है। अब तैयारी है कि रात तक ट्रांसफॉर्मर को इंस्टालेशन किया जा सके। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शुक्रवार दोपहर-शाम तक पानी की सप्लाई शहर में हो सकती है।

तीन बार फैल हुवा इंस्टालेशन
– पानी सप्लाई हेतु लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर जिसका अब तक 3 बार इंस्टालेशन फैल हो चुका है जिसके कारण अब तक भिलाई को जल संकट से निजात नहीं मिल पाया।
– वहीं देर रात अब तक महापौर आयुक्त समेत नगर पालिक निगम भिलाई, बीएसपी प्रबंधन, जिला प्रशासन भी अपनी ताकत झोके हुए हैं।
– फिलहाल प्रयास जारी है परन्तु अब तक पम्प शुरू नहीं हो सका।

दिल्ली से ही पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे मेयर देवेंद्र
– शहर में तीन-चार मार्च से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। मेयर देवेंद्र यादव स्वच्छता अवार्ड लेने के लिए दिल्ली गए तो वहां से पल-पल की रिपोर्ट अफसरों से लेते रहे।
– दिल्ली से ही जोन आयुक्त व जलकार्य विभाग के अफसरों को निर्देश देते रहे।
– सभी जोन आयुक्तों को मेयर व आयुक्त ने कहा था कि पानी टैंकर से वार्डों में पानी सप्लाई करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here