19 मार्च 2019 भिलाई। इन दिनों भाजपा नेता अपने सोशल मीडिया में नाम के आगे चौकीदार लिख रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के इस पैंतरे पर सवाल उठाया। अब भिलाई मेयर व विधायक देवेंद्र यादव ने भी ट्विट कर भाजपा पर तंज कसा है। देवेंद्र ने लिखा है, मैं भी चौकीदार हूं बोलने वाले पहले ये बताओं जब राफेल फाइल चोरी हुई तब ड्यूटी में कौन था। मेयर देवेंद्र ने यह ट्विट रात 12.04 बजे किया। इसके बाद उनके ट्विटर एकाउंट में लोग रि-ट्विट भी कर रहे हैं।