MBBS-MD डॉक्टर ने खाया गोबर, तेजी से वायरल हुआ विडियो, खानें की बताई ये वजह…..

0
730

नयी दिल्ली, 17 नवम्बर 2021। कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जानकर वायरल हो रहा है, हो भी क्यों न.. आखिर इसमें एक पढ़े लिखे डॉक्टर गोबर खाते हुए दिख रहे हैं। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है। इतना ही नहीं करनाल के रहने वाले एमबीबीएस यह डॉक्टर मनोज मित्तल पिछले कई सालों से गोमूत्र (Cow Uriene) पीते और गोबर (Cow Dung) का सेवन करते आये हैं।

हालांकि डॉक्टर मनोज मित्तल ने गोबर खाने के पीछे अपने कई तर्क भी दिए।

दरअसल इसके पीछे डॉक्टर मनोज मित्तल का तर्क है कि गो गोबर में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है, जो हमें रेडिएशन से भी बचाता है। डॉक्टर मनोज का साथ ही ये भी कहना है कि मोबाइल, एसी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रिक आइटम क्या-क्या रेडिएशन छोड़ते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो रही है।

ऐसे में गे के गोबर के सेवन से रेडिएशन का काफी हद तक असर कम किया जा सकता है।

इसके साथ ही डॉक्टर मनोज मित्तल का तर्क है कि यदि गर्भवती महिला डिलीवरी के समय गो गोबर का रस ले तो उसकी डिलीवरी नॉर्मल होने के भी चांस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं गाय के गोबर से कई बीमारियों के ठीक होने का दावा भी खुद डॉक्टर मनोज मित्तल कर रहे हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर मनोज मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं और उनका अपना एक बड़ा हॉस्पिटल करनाल में है।

वहीं डॉक्टर मनोज मित्तल का दावा है

कि वो फर्श पर सोते हैं और उन्होंने कभी भी पंखा या एसी प्रयोग नहीं किया है। डॉक्टर मित्तल के अनुसार गाय के गोबर में 28% ऑक्सीजन होती है जो कि आपकी सेहत को सही और दुरुस्त रखता है।

अब डॉ. मीतल वायरल वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कई लोग डॉक्टर मनोज मित्तल की डिग्री पर भी सवाल उठा रहे हैं तो कई इसमें ऐसे भी हैं तो डॉक्टर मित्तल की बात से बिल्कुल सहमत है। लेकिन फिलहाल तो यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की नजर में चढ़ रहा है।

https://twitter.com/RoflGandhi_/status/1460559424813080577?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1460559424813080577%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-4381341081776894959.ampproject.net%2F2111060251003%2Fframe.html