PCC चीफ के सामने मेहुल मारू की कांग्रेस में वापसी.. इधर टिकट नहीं मिलने से नाराज नीना युसूफ ने ज्वाइन किया जोगी कांग्रेस..

0
119

रायपुर/ राजनांदगांव। जोगी कांग्रेस के नेता एवं पूर्व राजनांदगांव जिला अध्यक्ष मेहुल मारू कांग्रेस में वापसी कर ली है। मेहुल मारू ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष वापसी की है। इस दौरान मेहुल मारु ने कहा कि पूर्व सांसद करूणा शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव गिरीश देवांगन के मार्गदर्शन में घर वापसी करते हुए कांग्रेस प्रवेश हुआ है।

मेहुल के साथ राजेश चौहान, नंदलाल बंधे, निहाल नकवी, दिनेश विश्वकर्मा सहित अनेकों ने कांग्रेस प्रवेश किया।

नीना युसूफ ने छोड़ी कांग्रेस.. जोगी कांग्रेस से लड़ रही है पार्षद चुनाव

इधर टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेत्री नीना युसूफ ने पार्टी का दामन छोड़कर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर जोगी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की बात लिखी है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है कि नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन साफ है कि जिस तरीके से जोगी कांग्रेस का प्रचार कर रही है। और जोगी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। तो पार्टी से इस्तीफा दे ही दिया होगा।

नीना युसूफ रायपुर नगर निगम के अरविंद दीक्षित वार्ड 56 से कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रही थी। टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने जोगी कांग्रेस ज्वाइन की टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ रही है।