भिलाई की 43 अवैध कॉलोनी को वैध करने गृहमंत्री को ज्ञापन, जानिये कैसे होगा वैध, देखिये कॉलोनियों की सूची…

0
110

07 मार्च 2019, भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे बृजमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर भिलाई नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली घोषित 43 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मांग की हैं।

बृजमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कॉलोनियों के संबंध में नगरी निकाय विभाग द्वारा यह निर्देश जारी किया गया था कि सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में दिनांक 31/12/2014 तक अस्त्तित्व में आई वह कॉलोनियां जहां पर 25 प्रतिशत से ज्यादा मानव बसाहट हो चुकी हैं उसे नियमित किया जाए। तथा नगरी निकायों के समस्त आयुक्तों को यह भी निर्देशित किया गया हैं कि इस प्रकार की कॉलोनियों के अभिन्यास तैयार करवाकर 15 दिनों के भीतर नियमिति करण की कार्यवाही पूर्ण करें किन्तु निगम आयुक्त ने शासन के द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन नही किया। शासन ने यह भी स्पष्ट किया हैं कि ऐसे नगरों में जहां विकास योजना प्रभाव शील हैं वहां पर धारा 15 क के प्रावधानों के तहत शीघ्र नियमिति करण की कार्यवाही की जाए।

इस से पूर्व भिलाई नगर निगम के लगभग 12 अवैध कॉलोनियों को धारा 15 क के प्रावधान के तहत नियमित किया जा चुका हैं। बाकी बचे हुए कॉलोनियों के भूखंड धारियों को भिलाई नगर निगम में भवन अनुज्ञा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। इनके प्रकरणों को अनावश्यक रूप से नगर तथा ग्राम निवेश विभाग दुर्ग में अनापत्ति हेतु भेजा जाता हैं। जो कि उचित नही हैं फल स्वरूप आम नागरिकों को इधर उधर भटकना पड़ता हैं।

ताम्रध्वज साहू जी ने कलेक्टर दुर्ग,आयुक्त नगर निगम भिलाई, तथा सयुक्त संचालक ग्राम तथा नगर निवेश विभाग दुर्ग को पत्र लिखकर निर्देशित किया हैं कि शासन के निर्देशानुसार समस्त कॉलोनियों का अभिन्यास तैयार कराकर भिलाई नगर निगम में सूची बद्ध समस्त 43 कॉलोनियों को शीघ्र नियमितिकरण कर क्षेत्र की जनता को राहत दिलाई जाए।

अवैध कॉलोनियों की सूची में आशीष नगर रिसाली, इस्पात नगर, लक्षमी नगर, उल्लास नगर, प्रियदर्शिनी नगर, आकांशा कुंज, आजाद मार्केट, शांति कुंज, चंद्र विहार, सुरुचि नगर, गणेश नगर, हिन्द नगर, दया नगर,अवध पूरी रिसाली, क्षत्रपति शिवाजी नगर, कुसुम नगर, वी आई पी नगर, प्रियंका नगर, रिसाली पुरानी बस्ती, मैत्री नगर रिसाली सहित दीक्षित कॉलोनी कोसा नगर, गांधी नगर, अयप्पा नगर, फरीद नगर, बजरंग पारा टाटा लाइन कोहका, राम नगर, गुरुनानक नगर, आर्य नगर, न्यू नेहरू नगर, त्रिवेणी नगर जुनवानी, शिक्षक नगर, अम्बेडकर नगर, बाबादीप सिंह नगर, सुंदर नगर, दुर्गा नगर, आनद विहार, मैत्री विहार कोहका इत्यादि शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here