छत्तीसगढ़ में गिरने लगा पारा, दिवाली के बाद पड़ सकती है कड़ाके के ठंड…..

0
204

रायपुर, 03 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ में अब पारा गिरने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर दिखने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के बाद प्रदेश में कड़ाके के ठंड पड़ सकती है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 6 नवंबर तक बारिश के आसार जताया है। आज भी राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे हैं। आउटर में कोहरा छाया रहा है। वहीं लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है।

प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बूंदाबादी के आसार है। वहीं दीपावली त्यौहार के बाद प्रदेश में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट होगी।