मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 घंटे छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात….

0
665

रायपुर 31 जुलाई 2021। मौसम विभाग ने अगले 4 घंटे छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र झारखण्ड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

  • पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।
  • एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिणी मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
  • मानसून द्रोणिका गंगानगर, नरनौल, उत्तर प्रदेश में स्थित निम्न दाब के केंद्र, गया, चिन्हित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
  • इस वजह से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

  • आज भारी बारिश की वजह से बलरामपुर, जशपुर, कोरिया में बाढ जैसे हालात बनने की सम्भावना है।