पारिवारिक समस्या से ग्रसित महिला ने लिया तंत्र-मंत्र का सहारा, बिछड़े पति से मिलाने और समस्या दूर करने के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म…

0
84

27 मई 2019, बिलासपुर। पति के छोड़कर अलग रहने व पारिवारिक समस्या से ग्रसित महिला तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गई। समस्या दूर करने के बहाने तांत्रिक ने डरा-धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर उसकी समस्या दूर होने का दावा किया। पति के मिलने की आस में महिला कुछ समय तक शांत रही, लेकिन अस्मत लूटने से परेशान महिला थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

मूलतः मनेंद्रगढ़-चिरमिरी निवासी असलम फैजी उर्फ सुहैल रजा (28) पेंड्रा में किराए के मकान में रहता था। वह यहां मस्जिद में मौलवी था। इस दौरान वह मस्जिद में झाड़-फूंक भी करता था। आसपास के साथ ही दूसरे जिले से भी पीड़ित उसके पास पहुंचते थे। इस बीच कोरबा जिले की 34 वर्षीय महिला को पता चला कि पेंड्रा में तांत्रिक है, जो झाड़-फूंक के जरिए सभी तरह की परेशानियों को दूर करता है।

इस पर महिला बीते मार्च महीने में अपनी समस्या लेकर तांत्रिक असलम फैजी के पास पहुंची। उसने बताया कि घर परिवार में उसकी समस्या है। पति आए दिन विवाद करता है और उसे घर से अलग कर दिया है। इसके चलते वह चार बच्चों को छोड़कर अपने मायके में रहती है। पति उसके बच्चों के साथ रहता है।

महिला की समस्याओं को सुनकर तांत्रिक ने झाड़-फूंक का बहाना किया। फिर महिला को अकेले कमरे में ले गया। इस दौरान उसने महिला को डरा-धमका कर समस्या दूर होने का दावा करते हुए शारीरिक संबंध बनाया। फिर उसे समझाइश देते कहा कि कुछ दिनों में उसकी पारिवारिक समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन न तो महिला को उसका पति मिला और न ही समस्या दूर हुई।

लिहाजा वह मामले की शिकायत लेकर पेंड्रा थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित असलम फैजी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

एक माह से गायब है आरोपित, तलाश में जुटी पुलिस

  • महिला की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने आरोपित असलम फैजी की जानकारी जुटाई।
  • तब पता चला कि वह मस्जिद में मौलवी था और किराए के मकान में रहता था।
  • लेकिन कुछ समय से वह वापस चिरमिरी चला गया है।
  • पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अंधविश्वास में न पड़े, सिर्फ झांसा देते हैं तांत्रिक

  • एसपी अभिषेक मीणा ने इस तरह की घटनाओं से आम लोगों को सावधान रहने की अपील की है।
  • उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक महज दिखावा है।
  • इससे किसी तरह की समस्या का समाधान नहीं होता।
  • अंधविश्वास के झमेले में पड़ने उल्टा जोखिम बढ़ जाता है।
  • समय रहते समझदारी से काम लें और सही परामर्श लेकर अंधविश्वास को दूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here