मिस ट्रांस्क्वीन इंडिया स्पर्धा में बिलासपुर की शैली राई रहीं फर्स्ट रनरअप.. छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान..

0
212

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से मिस ट्रांस्क्वीन इंडिया के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाली शैली राई आखिरकार दूसरे स्थान बनाकर मिस पापुलर ट्रांसजेंडर इन इंडिया का भी खिताब जीता है। पहले स्थान पर बेंगलुरु की नीतू ने मिस ट्रांस्क्वीन इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं तीसरे नंबर पर राजस्थान की बोनिता रहीं।  

  • शैली राई ने बताया कि अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के दूसरे ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • उल्लेखनीय है कि शैली राई शुरू से ही वोट में आगे चल रही थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ से मिले अपार समर्थन के प्रति कृतज्ञता जताई है और जनता को धन्यवाद दिया है।
  • बता दें कि शैली  राय का जन्म छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ है तथा उन्होंने बहुत कठिन संघर्षों से फैशन डिजाइनिंग तथा इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया।  
  • समाज सेवा के क्षेत्र में कफी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी देती रही हैं। शैली राई की जीत से समुदाय के अंदर उत्साह का माहौल है।
  • शैली राय अपनी जीत के बाद 5 अक्टूबर को रायपुर लौट रही हैं। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य स्पर्धाओं की तैयारी में जुट जाएंगी।