साहू समाज छेरीखेड़ी परिक्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची विधायक अनीता वर्मा.. नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू ने दिलायी शपथ..

0
161

रायपुर 29 दिसंबर, 2019। छत्तीसगढ़ में साहू समाज अलग-अलग क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करा रही है। इसी कड़ी में आज साहू समाज छेरीखेड़ी परिक्षेत्र का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान इस क्षेत्र के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि धरसीवा विधायक अनीता वर्मा मौजूद थी वही कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू ने की।

विशिष्ट अतिथि पंचराम साहू, आनंद साहू, देवनाथ साहू, राजेश्वरी साहू नवापाड़ा, गणपत साहू, श्वेता जनपद सदस्य, भेकराम साहू, वीरेंद्र साहू व अन्य सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे। शपथ डॉक्टर ममता साहू ने वीरेंद्र साहू व उनकी टीम को शपथ दिलाया।

जय कर्मा माता