लोकसभा चुनाव के बीच विधायक बृहस्पति सिंह ने दो भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत की, सोनिया और मनमोहन की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप..

0
68

बलरामपुर 24 मार्च, 2019। लोकसभा चुनाव के बीच प्रदेश की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के बलरामपुर इलाके में भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटी हुई है। रविवार को रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के नेतृत्व में सैकडों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 2 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करावाया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक सीडी और शिकायत पत्र सौंपा है।

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के दो भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
  • सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।
  • विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजेश यादव और अनिल यादव ने जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अश्लील वीडियो अपलोड किया है।
  • विधायक वृहस्पति सिंह ने ये भी कहा है कि कांग्रेसी नेताओं पर बने विडीयो को व्हाट्सएप्प में काफी तेजी से वायरल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
  • इस विडीयो को देखने से पता चल रहा है कि ये कितना घिनौना है और भाजपा नेता इसे सोशल मीडीया पर वायरल करने में लगे हुए हैं।
  • कांग्रेसियों ने पुलिस को आवेदन और सीडी सौंपकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here