भाजपा के संगठन पर्व में शामिल हुए बृजमोहन, सैंकड़ों लोगों को दिलायी BJP की सदस्यता, बृजमोहन बोले- भाजपा सरकार में राष्ट्र विरोधी ताकतों के हौसले पस्त..

0
55

रायपुर 31 जुलाई, 2019। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसने छत्तीसगढ़ वासियों की पीड़ा को महसूस किया और अलग राज्य बना कर यहा की जनता सहित संपूर्ण राज्य के विकास की राह बनाई हैं।

  • उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलती है। हमारे लिए देश पहले है उसके बाद समाज और परिवार। भाजपा राष्ट्र के स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करती।
  • यह बात हर कोई महसूस कर सकता है कि जब से केंद्र में भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से राष्ट्र विरोधी ताकतों के हौसले पस्त है।
  • आतंकियों पर जहा शिकंजा कसा जा रहा है वही राष्ट्र विरोधी तत्व को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार कठोर से कठोर निर्णय ले रही है। यही वजह है कि भाजपा के लिए एक विश्वास का वातावरण देश मे बना है।
  • लोग भाजपा से जुड़कर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे है। आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है इस बार सदस्यता का लक्ष्य बढ़ाया गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि गांव, गरीब और किसानों की चिंता भाजपा का पहला ध्येय है।  समाज की अंतिम पंक्ति के कमजोर परिवार के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए हम संकल्पित है।
  • जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी है तब से गरीब परिवारों के जीवन में परिवर्तन हर किसी को नजर आ रहा है। बहनों को चूल्हे की धुंए से मुक्ति दिलाने उन्हें गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है।
  • वही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डेढ़ से 2 लाख तक का सहयोग मकान बनाने के लिए किया जाना भी एक बड़ा काम है। आज आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। इस दौरान श्री अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक बूथ में 150 नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर बढ़ना चाहिए।

इस आयोजन में श्रम कल्याण मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसमें कार्यकर्ता एक पारिवारिक माहौल में काम करता है। यही वजह है कि एक बार जो भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतों से जुड़ जाता है वह एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने कहा कि आज रायपुर शहर का जो सर्वांगीण विकास हम देख रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी की ही देन है।

वरुण भवन और हरदेवलाला मंदिर सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजयुमों महामंत्री संजू नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर, पार्षद मनोज वर्मा,सजल श्रीवास्तव, बद्रीप्रसाद गुप्ता,मनोज ठाकुर, जय प्रकाश देवांगन, मनोज चक्रधारी,आशीष धनगर, कमलेश देवांगन, प्रमोद साहू,भरत जैन,रिजवान अली, राज गायकवाड़, अभिषेक तिवारी,सोमेश त्रिपाठी, गणेश नाग,सीमा सिंह,पिंकी कुरैशी,किरण देवांगन, कविता साहू,नंदनी साहू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here