विधायक देवेंद्र यादव की जन्मदिन पर मिलने वालों से अपील.. गिफ्ट में केक, मिठाई और बुके लेकर न आएं.. हो सके तो पुरानी किताबें या पौधे लाएं.. बतायी ये वजह..

0
199

भिलाई 18 फरवरी, 2020। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव का कल जन्मदिन है। हर साल इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने आते है। ऐसे में महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने नई पहल की है। इस बार वे सभी समर्थ व अपने चाहने वालों को पहले से ही बता दिया है कि जो भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देना चाहता है वे उनके लिए कोई भी केक,मिठाई व गिफ्ट न लाये। यदि किसी को गिफ्ट स्वरूप कुछ देना ही है तो उन्हें पौधा भेंट कर सकते है। साथ ही कुछ पुरानी पुस्तकें भी। ताकि पर्यावरण को संवारने में सभी अपना योगदान दे सके। और पुरानी पुस्तकों का उपयोग कर सके जरूरत मंद लोगो को दे सके।

  • 19 फरवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर भिलाई नगर विधायक व महापौर सबसे पहले सेक्टर 9 हनुमानजी के मंदिर जंगे और भगवान संकट मोचन की पूजा आराधना कर के भिलाई की जनता की खुशहाली समृद्धि की कामना करेंगे।
  • साथ ही भिलाई व छत्तीसगढ़ की तरक्की की बाजी प्रार्थना करेंगे। और भगवान हनुमान जी से करने पूजा करने के बाद महापौर देवेंद्र यादव 7 से 8 बजे भिलाई के मूकबधिर बच्चों से मिलेंगे।
  • उनके साथ खुशियां बांटेंगे और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेलेंगे। फिर 8 बजे गोठान जाएंगे वहाँ गौ माता की सेवा करेंगे। उन्हें चारा खिलाएंगे और गौ माता की पूजा करेंगे।
  • इसके बाद 9 बजे सीएम हाउस जाएंगे। 11 बजे सिविक सेंटर में बने अत्याधुनिक सुविधा युक्त शौचालय का लोकार्पण करेंगे। फिर इसके बाद अपने सेक्टर 5 निवास में रहेंगे और अपने सभी चाहने वालों से मुखातिब होंगे।