तालपुरी तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव.. मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश..

0
113

भिलाई 6 अक्टूबर, 2019। नगर निगम क्षेत्र में विजय दशमी के साथ ही माता की प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। मंगलवार को इस्पात नगरी में विराजित तमाम दुर्गा पंडालों में अधिकतर समितियां विसर्जन करेंगी। इसे देखते हुए आज सुबह महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव तालपुरी स्थित तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान तालपुरी तालाब के आसपास बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी व एएसपी रोहित झा सहित अन्य अधिकारियों को हादसे रोकने पर्याप्त व्यवस्था करने कहा।

महापौर देवेन्द्र यादव ने आयुक्त रघुवंशी से कहा कि नगर निगम भिलाई क्षेत्र में जहां जहां विसर्जन होता है उन सभी जगहों पर प्रशासन की ओर से पर्याप्त बंदोबस्त हो। तालाब के पास गोताखोर निश्चित रूप से रहे और प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जाए।

महापौर ने पुलिस अधिकारियों से भी कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि तालाबों विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का हादसा न हो।

इस दौरान नायाब तहसीलदार अखिलेश देशलहरे सहायक पुलिस अधिक (शहर) रोहित झा, नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, जोन 6 आयुक्त तरुण लहरे समेत निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।