विधायक देवेंद्र यादव ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से की बात.. शासन और निगम प्रशासन की योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी.. युवा नेताओं ने भी रखीं अपनी बात..

0
89

भिलाई। आज भिलाई नगर विधायक व  महापौर देवेंद्र यादव ने दुर्ग ज़िला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की। वीडियों कॉनफ़्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के रोकथाम व जरूरत मद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।  साथ ही शासन, निगम प्रशासन और विधायक द्वारा किए जाने वाले कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

महापौर देवेंद्र यादव ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि वे सभी लॉकडाउन के इस अवसर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें रहे। जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका बेहतर तरीके से निर्वहण करने पर महापौर ने काफी सराहना भी की। वहीं महापौर ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की ज़रूरत होने पर उनसे सीधे सम्पर्क कर सकते है। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महापौर को कई सुझाव दिए। जिसके माध्यम से लॉकडाउन में जरूरत मंद लोगो की मदद की जा सके। इसके अलावा लोग अपने घर मे ही रहे। कोई भी बेवजह बाहर न निकले। सभी घर मे सुरक्षित रह सके। इसके लिए भी युवा कांग्रेस से कहा कि वे जन जागरूकता  लाने नियमित प्रयास करते रहे।

युवा कांग्रेस अंकुश पिल्ले ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ लगातार शहर में जनता की सेवा में जुटे है। जनता की रसोई के नाम से अभियान स्वरूप रोज जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन पका रहे है। और रोज सैकड़ो लोगों को भोजन करा रहे है। पुलिस जवानी की सेवा कर रहे है। डयूटी निभाने वाले पुलिस जवानों को नियमित रूप से जलपान, कोल्डड्रिंक, चाय आदि दे रहे है। लॉकडाउन में हर वार्ड में जरूरत मंद लोगों तक राशन,भोजन पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि कोई भी भूख न सोए। इसी फर्ज को निभाने सभी  टीम लगातार कर कर रही है।

कॉन्फ्रेंसिंग में अफरोज खान, अमित उपाध्याय, विभोर, अर्जुन शर्मा, बाली डांडेकर आदि से महापौर ने लाइव बातचीत की। जनता की रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाने के कार्य की महापौर ने बहुत सराहना की।