अव्यवस्था पर विधायक रिकेश सेन का तत्काल एक्शन, नेहरू नगर ब्रिज में दिखे गड्ढे, PWD अधिकारी को तुरंत लगाया फोन

0
82
MLA Rikesh Sen's immediate action on the chaos, potholes seen in Nehru Nagar Bridge, PWD officer immediately called

भिलाई के नेहरू नगर मे ब्रिज की ख़राब हालत देखते ही वहाँ के विधायक राकेश सेन ने तुरंत ही PWD विभाग के अधिकारी को फ़ोन लगाया। ब्रिज को जल्द से जल्द ठीक करने की माँग की।

भिलाई के नेहरू नगर मे ब्रिज की ख़राब हालत है जगह जगह गड्ढे हैं इस पर वैशाली नगर के विधायक राकेश सेन नेहरू नगर ब्रिज पहुँच। विधायक सेन ब्रिज की ख़स्ता हालत देख कर वहीं से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को फ़ोन लगाया और कहा कि,” नेहरू नगर में एक ब्रिज है उसका हमारे शासनकाल में 2017 के लास्ट मी टेंडर हुआ था, भूमि पूजन उसका कांग्रेस की सरकार ने किया और वो बनकर तैयार हुआ। डेली न्यूज पर चल रहा है कि उस पर गड्ढे हैं, काफी जगह राड निकल गए हैं, कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है।‌

मैं चाहता हूं कि इसको इस हफ्ते ठीक कर लिया जाए। पिछले दो दिन पहले स्कूटी में जाने वाले कुछ बुजुर्ग लोग गिर गए थे। इसे खुद को संज्ञान लेना चाहिए, सुपरवाइजर, इंजीनियर जितने अधिकारी आपके अंडर में हैं, वो सारे लोग क्या सुपरविजन करते हैं। जब कोई न्यूज चैनल हमको दिखाए तभी हम ठीक करेंगे क्या…? ऐसा नहीं होना चाहिए। जल्द इसे ठीक कर लिया जाए।