भाजपा शासित दुर्ग निगम में मोदी आर्मी ने जिम्मेदारों की आंखें खोलने घटिया सड़क के लिए आयुक्त को दिया अवार्ड

0
72

दुर्ग 18 जुलाई, 2019। दुर्ग नगर निगम को घटिया सड़क बनाने के लिए आज अवार्ड मिला है। जी हां घटिया अवार्ड, आप जरा चौकिंए नहीं.. ये सही खबर है कि दुर्ग नगर निगम को घटिया सड़क बनाने के लिए अवार्ड दिया गया है। अवार्ड और कोई नहीं खुद निगम कमिश्नर सुनील अग्रहरि ने लिया है।

दरअसल मामला निगम प्रशासन से जुड़ा है। इसलिए दुर्ग शहर के युवा और मोदी आर्मी की टीम ने निगम प्रशासन की आंख खोलने कमिश्नर को घटिया सड़क अवार्ड दिया है। शहर की घटिया सड़कों से परेशान होकर युवाओं ने आज अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शहर की सड़कों को जल्द सुधार करने निगम को चेतावनी भी दी।

जिला अध्यक्ष यश कसार के नेतृत्व में मोदी आर्मी की टीम ने निगम के समान्य सभा में पहुंच गई। इस दौरान शहर की खस्ता हाल सङकों को लेकर निगम आयुक्त को अवार्ड देकर शहर की सङकों को लेकर संजदगी की दिखाने की मांग की।

बता दें कि शहर की अधिकांश सड़के खराब है इसके उपरान्त अमृत मिशन के तहत गढ्ढे भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने आयुक्त महोदय को अवार्ड सौंपते हुए कहा की सङकों और अमृत मिशन के निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। और बरसात का मौसम सामने है जगह-जगह जल भराव की स्थिति निर्मित होने की पुरी संभावना है। उससे डेंगू जैसी जानलेवा बिमारी उत्पन होने की भी संभावना है।

इस दौरान मोदी आर्मी के अनेंदर तामरकर, शहर अध्यक्ष दिपक सोनी, शुभम यादव, उमेश शासवत, प्रिंस कसेर, गोपा, शुभम, प्रहलाद, शहर शर्मा, रिंकु, शिवम, ऋषभ, दिपक, रोहन, भुवनेश्वर पटेल, आकाश आदि  सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here