कल दो दिवसीय रायपुर दौरे पर रहेंगे मोहन भागवत, केवल 36 पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

0
106

रायपुर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। 15 अगस्त को संघ कार्यालय नागपुर में झंडारोहण के बाद वह सड़क मार्ग से आकर प्रांतीय संघ मुख्यालय जागृति मंडल में रुकेंगे। रविवार को संघ एवं आनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान पिछले एक साल के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी योजना के बारे में मार्गदर्शन भी करेंगे। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी चर्चा प्रस्तावित है।

बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख छत्तीसगढ़ में 36 घंटे के प्रवास के दौरान संघ और अन्य संगठन के चुनिंदा 36 पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। दूसरे दिन 16 अगस्त की सुबह 07 बजे अभ्यास वर्ग की बैठक लेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रान्त और मध्य कौशल की बैठक लेंगे। वहीं दोपहर 3 से 6 बजे चुनिंदा लोगों से मुलाकात करेंगे। 7 से 9 बजे तक बौद्धिक चर्चा करेंगे। 17 अगस्त को भागवत रायपुर से रवाना हो जाएंगे।

कोरोना संकट में संघ द्वारा मदद पर होगी चर्चा

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. भागवत कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी लेंगे। देशभर में संघ के पदाधिकारियों ने कोरोना संकट में गरीबों को भोजन, राशन और मजदूरों को घर तक पहुंचाने का काम किया गया था। अधिक से अधिक पांच पदाधिकारियों के समूह से भागवत चर्चा करेंगे। कोरोना संकट और उम्र को देखते हुए चुनिंदा लोगों को ही मुलाकात की अनुमति मिली है। जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण उनसे मिलने वालों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बताया जा रहा है कि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के आलावा अन्य किसी नेता से उनकी मुलाकात नहीं होगी।

राम मंदिर निर्माण में देश के लोगों की भागीदारी

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के निर्णय के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण में के लिए संघ सहयोग राशि एकत्र करने का काम करेगा। विश्व हिंदू परिषद और संघ के पदाधिकारी मिलकर गांव-गांव जाएंगे और मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेंगे। डॉ. भागवत इस विषय में भी सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करें