17 दिसंबर 2018 रायपुर। प्रदेश के चार बड़े पुलिस अफसरों का काम बदला है। छत्तीसगढ़ शासन के उप सचिव लीना कमलेश मंडावी की ओर से एक ऑर्डर जारी हुआ है। जिसमें आईपीएस डीएम अवस्थी (आईपीएस-1986), संजय पिल्ले (आईपीएस-1988), मुकेश गुप्ता (आईपीएस-1988) और अशोक जुनेजा(आईपीएस-1989) का प्रभार बदला है।
आदेश में कहा है, राज्य शासन एतद द्वारा प्रशासनिक अाधार पर तत्काल प्रभाव से निम्नांकित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-4 में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक पदस्थ करता है…
जारी आदेश में कहा गया है कि…
– डीएम अवस्थी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ महानिदेशक ईओडब्ल्यू और एसीबी का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
– संजय पिल्ले को वियशेष महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय का प्रभार मिला है।
– मुकेश गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर का प्रभार मिला।
– अशोक जुनेगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं छसबल/STF/ प्रशासन पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है।